Meerut News: जूतों के गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, सबकुछ जलकर राख...

Meerut News: जूतों के गोदाम में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, सबकुछ जलकर राख...


मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जूतों के गोदाम में आग लग गई। परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए। 

Ad..


तीन दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लाखों का नुकसान हुआ, पर कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Ad..


मेरठ। रेलवे रोड थाना इलाके में आग की घटना ने अफरा-तफरी मचा दी। दरअसल, सोमवार देर रात यहां एक मकान की दूसरी मंजिल में भीषण आग लगी। वहां बने जूतों का गोदाम इसकी चपेट में आ गया। 

Ad..


आग इतनी तेज थी कि पलभर में सबकुछ जलकर राख हो गया। दमकर की तीन गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घर में आग लगी थी, तब परिवार वहां पर मौजूद था। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Ad..


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए। 

Ad..


प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हालांकि विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Ad..



दीपावली पर शहर में 5 से 6 जगह आग की घटनाएं..


चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि दीपावली की रात शहर में 5 से 6 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सभी जगह दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। जैन नगर की इस घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है।
Ad..


नहीं हुआ कोई हताहत..


दमकल विभाग के अनुसार आग कुछ मिनट और फैलती तो यह पास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, लेकिन टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
    Ad..






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم