ट्रेलर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद लगी आग, 4 युवकों की जलकर हुई दर्दनाक मौत...
Barmer । राजस्थान के बाड़मेर जिले में गुरुवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गुड़ामलानी क्षेत्र में बालोतरा-सिणधरी मेगा हाईवे पर एक ट्रेलर और स्कॉर्पियो गाड़ी की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
Ad..
आग की लपटों में झुलसी गाड़ी, नहीं बच पाए यात्री..
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्कॉर्पियो में सवार चार युवक खुद को बाहर नहीं निकाल पाए और गाड़ी के अंदर ही जिंदा जल गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर हड़कंप मच गया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि किसी के लिए भी उन्हें बचा पाना मुश्किल हो गया।
Ad..
मृतक पांच दोस्त सिणधरी से लौट रहे थे..
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह स्कॉर्पियो गुड़ामालानी के डाबड़ गांव के पांच दोस्त चला रहे थे। वे सभी सिणधरी गए थे जहां उन्होंने रात में एक होटल में खाना खाया था और देर रात अपने गांव वापस लौट रहे थे। सड़ा सरहद इलाके में उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ।
Ad..
चार शव बरामद, एक युवक का चल रहा इलाज..
इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) रमेश और कलेक्टर सुशील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जले हुए चारों शवों को कब्जे में लिया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Ad..
स्कॉर्पियो में सवार पांचवें युवक को भी चोटें आई हैं जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा गांव से लगभग 30 किलोमीटर दूर हुआ।
Ad..
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल..
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। अपनी आंखों के सामने अपने प्रियजनों की जलकर राख हुई गाड़ी और उनके शवों के अवशेष देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Ad..
मृतकों की पहचान..
- मोहन सिंह (35 वर्ष)
- शम्भू सिंह (20 वर्ष)
- पांचाराम (22 वर्ष)
- प्रकाश (28 वर्ष)
यह हादसा राजस्थान में लगातार हो रहे सड़क हादसों की कड़ी में तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जैसलमेर में भी बस में आग लगने की घटना सामने आई थी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Edited by k.s thakur...








إرسال تعليق