छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली बालकृष्ण सहित 10 ढेर...

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी नक्सली बालकृष्ण सहित 10 ढेर...


छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 10 माओवादी मारे गए हैं। इससे पहले आज ही नारायणपुर जिले में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। 

Ad..


इन माओवादियों ने बुधवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।सभी 16 माओवादी निचले स्तर के कार्यकर्ता थे।

Ad..


गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 10 माओवादी मारे गए है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी बालकृष्ण उर्फ मनोज के भी मारे जाने की खबर है।

    Ad..


गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से ही रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चालाया जा रहा है।

Ad..



10 नक्सलियों के शव बरामद..

थाना मैनपुर के जंगलों में नक्सिलियों की सूचाना के बाद सुरक्षाबलों ने साझा ऑपरेशन चलाया। जिसमें E30, STF और COBRA की टीम शामिल हैं। अब कर 10 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही ऑटेमेटिक हथियार भी मिले हैं।
Ad..


नारायणपुर में 16 माओवादियों ने किया सरेंडर..

इससे पहले, आज ही नारायणपुर जिले में 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने बुधवार शाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
Ad..


नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि माओवादियों ने 'खोखली' माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर उनके द्वारा किए गए अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा जताई।

उन्होंने बताया कि सभी 16 माओवादी निचले स्तर के कार्यकर्ता थे, जो जनताना सरकार, चेतना नाट्य मंडली और माओवादियों की पंचायत मिलिशिया के सदस्यों सहित विभिन्न इकाइयों से जुड़े थे।

अधिकारी ने बताया कि हालांकि माओवादी पदानुक्रम में उनकी स्थिति अपेक्षाकृत कम थी, फिर भी उन्होंने उग्रवाद को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post