गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर बवाल, उज्जैन के महिदपुर में पथराव के बाद तनाव...

गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर बवाल, उज्जैन के महिदपुर में पथराव के बाद तनाव...


उज्जैन के महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान एक झांकी को लेकर विवाद हो गया। झांकी लव जिहाद पर केंद्रित थी जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हंगामा किया और तहसील कार्यालय का घेराव किया। कुछ लोगों ने झांकी पर पत्थर भी फेंके जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Ad..


नई दिल्ली। उज्जैन के महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। सवारी में शामिल एक झांकी को लेकर वर्ग विशेष के लोगों ने हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हल्का बल प्रयोग किया।

        Ad..


दरअसल, झांकी लव जिहाद पर केंद्रित थी‌। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। इधर झांकी पर कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके। 

    Ad..


दोनों पक्ष आमने-सामने होते इससे पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल है। ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad..



क्या है मामला?

शुक्रवार को दुर्गेश्वरी सिद्धिविनायक गणेश जी की सवारी निकालने के दौरान ये बवाल हुआ। ये सवारी हर साल निकाली जाती है लेकिन इस बार लव जिहाद की झांकी दिखाई गई थी, जिसके बाद ऐसी झांकी विरोध करने के लिए मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसी दौरान दोनों तरफ से पथराव भी हुआ।
Ad..



झांकी से तस्वीरें हटाने की मांग पर हुआ बवाल..


मोदी मस्जिद के पास हंगामा खड़ा हो गया। मुस्लिम समुदाय ने झांकी से कुछ तस्वीरें हटाने की मांग की, इसी पर बवाल हो गया। बाद में पुलिस ने मोर्चा संभाला तब कहीं जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका और झांकी को आगे बढ़ाया गया।
Ad..








Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم