Bihar Bandh Live Update: पीएम मोदी को गाली मामले में बीजेपी का हल्ला-बोल, बिहार में सड़कों पर उतरे मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता...

Bihar Bandh Live Update: पीएम मोदी को गाली मामले में बीजेपी का हल्ला-बोल, बिहार में सड़कों पर उतरे मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता...


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म है। दरभंगा में मंच से पीएम मोदी को मां की गाली दिए जाने पर एनडीए ने आज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया। बंद के दौरान मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

      Ad..


पटना। Bihar Band 4 September 2025 Live Updates: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने पर आज एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया है। 

Ad..


यह राजद-कांग्रेस के खिलाफ एनडीए का बड़ा भावनात्मक हमला है, जिससे बिहार की महिला मतदाताओं को एक बार फिर अपने पाले में लाने का मौका है।

   Ad..


दरअसल, राजद-कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के स्वागत के लिए दरभंगा में स्वागत मंच लगाया गया था। इस मंच से पीएम मोदी को मां की गाली दी गई, जिसके बाद एनडीए ने इस मामले पर कांग्रेस-राजद को घेरना शुरू कर दिया है।

Ad..


एनडीए का बिहार बंद सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक चलेगा। बिहार बंद की शुरुआत हो गई है, जिसको लेकर मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं। इस दौरान महिला कार्यकर्ताएं बड़ी तादाद में देखी जा रही हैं।

Ad..



बिहार बंद का लाइव अपडेट....


पटना में एनडीए का विरोध प्रदर्शन..


एनडीए कार्यकर्ताओं ने पटना में पांच घंटे के बिहार बंद का आह्वान किया। इस दौरान बीजेपी व जेडीयू की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व राजद के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
Ad..


गया जी में बिहार बंद का दिख रहा असर..

बिहार में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को लेकर एनडीए पांच घंटे के बिहार बंद के दौरान गया जी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दानापुर में एनडीए का प्रदर्शन..


एनडीए के पांच घंटे के बिहार बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दानापुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर राजद-कांग्रेस के खिलाफ नारे लगाए हैं। दानापुर में बिहार बंद का असर दिखाई दे रहा है।







Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم