Big News: इंदौर के जवाहर मार्ग पर दो मंजिला इमारत गिरी, दर्जनों लोग दबे...

Big News: इंदौर के जवाहर मार्ग पर दो मंजिला इमारत गिरी, दर्जनों लोग दबे...


इंदौर से एक और हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रानीपुरा क्षेत्र में एक पांच मंजिला बिल्डिंग के धंसने की सूचना है। इसमें कई लोगों के दबने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 9 लोग घायल हुए हैं लेकिन हादसे के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

     Ad..


इंदौर। जवाहर मार्ग झंडा चौक के समीप दौलतगंज में सोमवार रात 9 बजे दो मंजिला इमाइत भरभरा कर गिर गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कप मच गया। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच लेकिन मलबे को हटाने का कोई इंतजाम नहीं था।

        Ad..


नगर निगम की रिमूवल टीम व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे। तीन जेसीबी के माध्यम से रात 10.30 बजे तक छह घायलों को मलबे से निकाला जा चुका था। जानकारों के मुताबिक इस इमारत में छह परिवारों के रहने की सूचना है। घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

Ad..


निगम के अधिकारियों के मुताबिक यह इमारत अवैध रुप से बनी है। जानकारों के मुताबिक छह से सात साल पहले इस इमारत के निर्माण की बात कही जा रही है।

Ad..


विशेषज्ञों के मुताबिक इमारत के पिलर कमजोर होने के कारण इमारत धंसी जिसके कारण यह हादसा हुआ। देर रात तक घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी रहा। मौके पर एसडीईआरएफ की टीम भी रेस्क्यू किया और कलेक्टर शिवम वर्मा भी मौके पर पहुंचे।

Ad..






Edited by k.s thakur...


Post a Comment

أحدث أقدم