'संविधान कुचलते थे संविधान सिर पर रखकर नाचने वाले', PM मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण; विपक्ष पर साधा निशाना...

'संविधान कुचलते थे संविधान सिर पर रखकर नाचने वाले', PM मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण; विपक्ष पर साधा निशाना...


नई दिल्ली। द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली भाग और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली और एनसीआर के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई। साथ ही याद दिलाया कि अब केंद्र के साथ ही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

Ad..


एनसीआर को नकारात्मक राजनीति से मुक्ति मिली है। इतना ही नहीं, एक महीने तक बिना सूचना अनुपस्थिति पर सफाई कर्मी को जेल भेजने के दिल्ली के प्रविधान की याद दिलाते हुए विपक्ष को पीएम ने कठघरे में खड़ा किया।

     Ad..


विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना..

उन्होंने कहा कि संविधान सिर पर रखकर नाचने वाले संविधान को कुचलते थे। आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई नियम-कानून देश में बनाए रखे हुए थे। यह मोदी है, जो इस तरह के गलत कानूनों को खोद कर-कर, खोज-खोज कर खत्म कर रहा है।
   Ad..

दावा किया कि हमारी सरकार ऐसे सैकड़ों कानूनों को समाप्त कर चुकी है और ये अभियान लगातार जारी है। रविवार को दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में आयोजित समारोह में इन दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली को हमें विकास का ऐसा माडल बनाना है, जहां सभी को महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है।
Ad..


पिछली सरकारों पर साधा निशाना..

दावा किया कि बीते 11 साल से केंद्र में भाजपा सरकार ने इसके लिए अलग-अलग स्तरों पर निरंतर काम किया है। दिल्ली-एनसीआर की कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। 
Ad..
विकास कार्यों और यमुना सफाई के लिए दिल्ली की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में कई बरसों के बाद भाजपा सरकार बनी है। पिछली सरकारों ने दिल्ली को बर्बाद किया और गड्ढे में गिरा दिया था। पहले तो वो गड्ढा भरने में ताकत जाएगी और फिर बड़ी मुश्किल से कुछ काम नजर आएगा।

एनसीआर से संबंधित राज्यों में भाजपा सरकार का संयोग याद दिलाते हुए पीएम ने बिना किसी दल का नाम लिए विपक्ष को आड़े हाथों लेना शुरू किया। कहा कि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो जनता के इस आशीर्वाद को अभी भी पचा नहीं पा रहे। 

वो जनता के विश्वास और जमीनी सच्चाई, दोनों से बहुत कट चुके हैं। कहा कि कुछ महीने पहले किस तरह दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की, दुश्मनी बनाने की साजिशें रची गईं। यहां तक कह दिया गया कि हरियाणा के लोग दिल्ली के पानी में जहर मिला रहे हैं।

'देशवासियों को मिलेगा डबल बोनस'..

इस तरह की नकारात्मक राजनीति से दिल्ली और पूरे एनसीआर को मुक्ति मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास परियोजनाओं को लेकर उदासीनता का यह हाल सिर्फ दिल्ली-एनसीआर का नहीं था, पूरे देश का था। 

लंबे समय तक जिन्होंने सरकारें चलाई हैं, उनके लिए जनता पर शासन करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य था। हमारा प्रयास है कि जनता के जीवन से सरकार का दबाव और दखल, दोनों समाप्त करें।

रिफार्म को सुशासन का विस्तार बताते हुए पीएम ने दोहराया कि इस दिवाली जीएसटी रिफार्म से डबल बोनस देशवासियों को मिलने वाला है। इसका पूरा प्रारूप राज्यों को भेज दिया गया है। आशा है कि सभी राज्य भारत सरकार की इस पहल को सहयोग करेंगे।

भगवान कृष्ण और महात्मा गांधी का लिया नाम..

भगवान कृष्ण और महात्मा गांधी को अपने शब्दों में परिभाषित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चक्रधारी मोहन यानी सुदर्शन चक्रधारी भगवान श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र के साम‌र्थ्य की अनुभूति कराई और चरखाधारी मोहन यानी महात्मा ने चरखा चलाकर देश को स्वदेशी के साम‌र्थ्य की अनुभूति कराई। 

भारत को सशक्त बनाने के लिए हमें चक्रधारी मोहन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें चरखाधारी मोहन के रास्ते पर चलना है। हमें वोकल फार लोकल को अपना जीवन मंत्र बनाना है।

2026 समाप्त होने तक सिंगल डिजिट में होगी लाजिस्टिक्स कास्ट..

गडकरी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम ने 2014 में हमारे विभाग की बैठक लेकर कहा था कि विश्व स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए योजना बनाकर काम करना चाहिए। उस समय दिल्ली की स्थिति ठीक नहीं थी। जाम और प्रदूषण की स्थिति बहुत खराब थी। इन सभी समस्याओं का अध्ययन कर हमने दिल्ली को विश्व स्तर का बनाने के लिए योजना बनाई।

उन्होंने दावा किया कि यूईआर-2 और द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली के मास्टर प्लान 2021 में प्रस्तावित थे, लेकिन पिछली सरकार ने इसमें कुछ कार्यवाही नहीं की। गडकरी ने कहा कि पीएम ने जो रोडमैप दिया है, उसमें लाजिस्टिक कास्ट को कम करना है। 

हमारे देश की लाजिस्टिक कास्ट 14 से 16 प्रतिशत है। चीन की आठ प्रतिशत है, जबकि यूरोप और अमेरिका की 12 प्रतिशत है। बेंगलुरु आईआईएम, आईआईटी खड़गपुर और आइआइटी कानपुर ने अध्ययन किया है।

गडकरी का दावा..

उन्होंने कहा है कि रोड अच्छी बनने से हमारी लॉजिस्टिक्स कास्ट छह प्रतिशत कम हुई है। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि 2026 के समाप्त होने से पहले भारत की लाजिस्टिक्स कास्ट सिंगल डिजिट में आएगी, जो कि एक्सपोर्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। हम और प्रतिस्पर्धी बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक निर्यात कर सकेंगे।

भविष्य की योजनाओं को लेकर बोले कि एनसीआर में हाईस्पीड कारिडोर के बीच इंटरकनेक्टिविटी के लिए नए लिंक रोड का भी हमने अध्ययन किया है। भारी यातायात को शहर के बाहर डायवर्ट करने में मदद होगी। विशेष रूप से दिल्ली से कटरा एक्सप्रेसवे को यूईआर-2 को जोड़ने की योजना बनाई है।

कब पूरा होगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे..

साथ ही दावा किया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे मार्च 2026 तक पूरा होगा। जेवर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्रीनफील्ड ¨लक दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिसंबर 2026 तक, जबकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्टूबर 2025 तक पूरा होगा।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم