79th Independence Day 2025: 'भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा', लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश...

79th Independence Day 2025: 'भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा', लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश...


नई दिल्ली। देश आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी लगातार आज 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया।

Ad..


पीएम मोदी ने 103 मिनट लंबा संबोधन देश के नाम दिया। बता दें पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं।

Ad..


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कई बड़ी योजनाओं का भी एलान किया। पीएम ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और जीएसटी रिफार्म का एलान किया है।

Ad..


इस वर्ष का विषय 'नया भारत' है। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का भी जश्न मनाया जा रहा है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया, ऑपरेशन सिंदूर की योजना और क्रियान्वयन में शामिल वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया।

Ad..


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी सिंधु जल संधि को लेकर कहा कि भारत का पानी दुश्मनों की धरती को सींचता था, जबकि मेरी धरती प्यासी रहती थी। अब भारत और उसके किसानों को अपने पानी पर अधिकार होगा। किसानों और राष्ट्र के कल्याण के लिए, हम सिंधु जल संधि से सहमत नहीं हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने जा रहा है। ये सुदर्शन चक्र पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त तो करेगा ही लेकिन साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे. इसके तहत 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से कवर किया जाएगा। 

इस सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाएगा।पीएम मोदी बोले, "देश का हर नागरिक सुरक्षित महूसस करे। इसके लिए मैं 2035 तक इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार देना चाहता हूं इसलिए श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में डेमोग्राफी बदल रही है। उन्होंने कहा, हम अपना देश घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकते। घुसपैठिए, आदिवासियों को भ्रमित करते हैं। वे आदिवासियों की रोजी-रोटी छीन रहे हैं। मैं देश को इस चुनौती से आगाह करना चाहता हूं। हमने इसके लिए हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है।

लाल किले की प्राचीर से बोलेते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज से 100 साल पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का जन्म हुआ। सेवा, समर्पण, संगठन और अनुशासन आरएसएस की पहचान रही है। आरएसएस मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर चला है। यह दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। 

इसका 100 साल का इतिहास है। मैं आज लाल किले की प्राचीर से आरएसएस की 100 साल की इस यात्रा में सभी स्वयंसेवियों को नमन करता हूं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم