बिना वीजा घूमे ये देश, जानिए भारत में Visa-फ्री यात्रा के क्या है नियम...
Visa-Free Countries: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक नया समझौता हुआ है जिसके तहत अब दोनों देशों में बिना वीजा के राजनयिक और सरकारी अधिकारी यात्रा कर सकते हैं।
Ad..
आइए जानते हैं वीजा-फ्री ट्रैवल की नीति क्या होती है और भारत में इसको लेकर नियम कैसे हैं। साथ यह भी जानते हैं कि भारतीय नागरिक किन-किन से देशों में वीजा-फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।
दक्षिण एशिया के दो देशों, पाकिस्तान और बांग्लादेश, के बीच नया समझौता हुआ है, जिसके तहत इन देशों के राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों को वीजा-फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इसे सुविधा से ज्यादा राजनैतिक और कूटनीतिक फैसला माना जा रहा है।
Ad..
इस समझौते का ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब दुनिया के कई देशों के बीच वीजा-मुक्त यात्रा, ई-वीजा और वीजा-ऑन-अराइवल जैसी सर्विस प्रोवाइड की जा रही है। ये सुविधाएं लोकप्रिय है और इससे ट्रैवल भी बढ़ा है।
भारत के साथ भी कुछ देशों, जैसे भूटान और मॉरीशस, के बीच यात्रा बिना वीजा की जा सकती है। आइए जानते हैं वीजा-फ्री यात्रा क्या होती है, इसके नियम क्या है और यह कौन-कौन से देशों में होती है।
क्या है वीजा-फ्री यात्रा?
वीजा-फ्री यात्रा में क्या शर्तें होती हैं?
क्या-क्या लाभ होते हैं?
- इस सुविधा से यात्रा प्रक्रिया काफी आसान, सहज और तेज हो जाती है।
- इससे लोगों को वीजा आवेदन की लागत और समय की बचत होती है।
- ऐसी सुविधाओं से अंतरराष्ट्रीय यात्रा और संबंधों को बढ़ावा मिलता है।
भारतीय किन-किन देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं?
भारतीय नागरिक लगभग 59 देशों में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं। इन सभी देशों में वीजा फ्री या स्पेशल सुविधाओं का प्रावधान है। इनमें से कुछ देश इस प्रकार है:
नेपाल- स्वतंत्र सीमा, यहां बिना किसी अनुबंध के प्रवेश किया जा सकता है।
भूटान- यहां भारतीय पासपोर्ट और वोटर आईडी प्रूफ्स की मदद से प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, भूटान के कुछ क्षेत्रों में प्रवेश वर्जित है।
थाईलैंड- यहां भारतीय घूमने के लिए 60 दिनों तक वीजा-फ्री सैर कर सकते हैं। इसके साथ ETA फिल करना होता है।
मलेशिया- इस देश में नागरिक बिना वीजा के 30 दिनों तक रह सकते हैं। यह सुविधा साल 2026 तक ही दी गई है।
मकाऊ- यहां भी भारतीय बिना वीजा के 30 दिन तक रुक सकते हैं।
मॉरीशस- इस देश में 90 दिनों तक इंडियन्स वीजा‑फ्री पर्यटन कर सकते हैं।
ईरान- यहां भी भारतीय वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं मगर सिर्फ 15 दिनों के लिए।
फिलिपींस- यहां भी भारतीय 14 दिनों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
फिजी- भारतीय इस देश में लगभग 4 महीनों यानी 120 दिनों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।
जमैका- इस देश में भारतीय नागरिकों को 30 से 90 दिनों तक यात्रा के मूल कारण के अनुसार वीजा फ्री ट्रैवल करने की सुविधा मिलती है।
Countries list..
वीजा-मुक्त ट्रैवल के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स..
- वैध पासपोर्ट जिसमें नागरिक की कम से कम 6 महीने की वैधता जरूरी होगी।
- होटल बुकिंग या रहने की व्यवस्था का ब्यौरा।
- रिटर्न टिकट या अगली यात्रा का विवरण।
- पर्याप्त फंड होने का प्रमाण।
- ट्रैवल इंश्योरेंस, हालांकि, ये कुछ देशों में अनिवार्य है।






إرسال تعليق