अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया झटका, TRF को घोषित किया आतंकी संगठन...
New delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। अब इस मामले में भारत की बड़ी जीत हुई है।
Ad..
अमेरिका ने पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार पाक समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) और वैश्विक आतंकवादी (SDGT) की सूची में शामिल कर दिया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग पर यह बड़ा फैसला लिया गया है। जिसे भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता माना जा रहा है।
Ad..
TRF ने ली जिम्मेदारी..
मार्को रुबियो ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (LET) और TRF ने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे। भारतीय नागरिकों पर यह 2008 में मुंबई हमलों के बाद लश्कर का सबसे घातक हमला था।
Ad..
साथ ही TRF ने भारतीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों की जिम्मेदारी भी ली है, जिनमें 2024 का हमला भी शामिल है। अमेरिकी सरकार का यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के पहलगाम हमले के प्रति न्याय के लिए है।
क्या है TRF..
पाकिस्तान समर्थित TRF एक आतंकी संगठन है। माना जाता है कि यह अभी भी जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। यह संगठन आम नागरिकों को भर्ती करता है और बिना सूचना जारी किए यह नागरिक आतंकी गतिविधियों में शामिल होते हैं। जिन्हें हाइब्रिड आतंकवादी भी कहा जाता है। बता दें कि भारत सरकार ने 5 जनवरी, 2023 को TRF को आतंकी संगठन घोषित किया था।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق