Big breaking news _Ahmedabad Plane Crash: कैसे हुआ एअर इंडिया का प्लेन क्रैश? 242 यात्री थे सवार, 2 मिनट के अंदर हो गया हादसा...
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। इस विमान हादसे की कई तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग का गोला बन गया।
Ad..
गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन से जा रहा था। जिसमें 242 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, इस विमान ने 1.38 बजे उड़ान भरी और महज 2 मिनट के अंदर 1.40 पर क्रैश हो गया।
Ad..
इस हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, कुछ ही देर बाद वह नीचे जाकर एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया।
प्लेन के टेल के टकराने और इंजन में खराबी से हादसा...
डीजीसीए का बयान आया सामने
अहमदाबाद हादसे पर DGCA का बयान भी सामने आया है। बयान के मुताबिक, एअर इंडिया B787 विमान VT-ANB ने अहमदाबाद से गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीजीसीए के मुताबिक, फ्लाइट में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे।
पीएम मोदी ने गृह मंत्री और उड्डयन मंत्री से की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से विमान हादसे पर बात की है। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाए।
दूसरी ओर, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के महानिदेशक टीम के साथ अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। एएनआई ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्र के हवाले से कहा है कि वे जांच के लिए रवाना हुए हैं।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق