सतना में शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद, आरोपी ने पत्थर से कुचला सिर...

सतना में शराब के नशे में दोस्तों के बीच विवाद, आरोपी ने पत्थर से कुचला सिर...


सतना । सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के नईबस्ती डोंगरी बस्ती में शुक्रवार रात शराब के नशे में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां 45 वर्षीय जमुना कोल की उसके ही साथी 23 वर्षीय दादू कोल ने पत्थर से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। कोलगवां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Ad..


नशे में विवाद बना हत्या का कारण..

  • कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों और आस-पास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात जमुना कोल और दादू कोल एक साथ शराब पी रहे थे। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया।
  •    Ad..
  • इसी दौरान दादू ने गुस्से में आकर पत्थर उठाया और जमुना के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। सिर से खून बहने के कारण जमुना गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यायालय ने भेजा जेल..


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दादू कोल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दादू ने अपना अपराध कबूल किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।




Post a Comment

أحدث أقدم