//BREAKING//
Loading...

Ideas

विदेश मंत्रालय में 30 से अधिक देशों के राजदूतों के साथ बैठक, पहलगाम हमले की दी जानकारी...

विदेश मंत्रालय में 30 से अधिक देशों के राजदूतों के साथ बैठक, पहलगाम हमले की दी जानकारी...


New delhi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी बढ़ गई है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ CCS की बैठक में कई अहम फैसले लिए है वहीं पाकिस्तान ने भी NSS की बैठक में कई फैसले लिए है। इसी बीच  भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की विस्तार से जानकारी देने के लिए विदेश मंत्रालय में विदेशी राजदूतों को बुलाया गया। इस दौरान यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली थी जिसमें कई देशों के विदेशी राजदूतों मौजूद थे।

           Ad..


30 से अधिक विदेशी राजदूतों को बुलाया..

पहलगाम हमले के बाद भारत ने 30 से अधिक देशों के विदेशी राजूतों को हमले की जानकारी देने के लिए बैठक बुलाई। इस बैठक में चीन, रुस, ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, UAE, जापान समेत कई विदेशी राजनयिकों को बुलाया गया था। बता दें कि यह बैठक लगभग 4 बजे शुरू हुई थी। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। बैठक में सभी राजदूतों को पहलगाम हमले की ब्रीफिंग दी गई।

राष्ट्रपति से मिले अमित शाह..

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार की ओर से कई बैठके की जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह हाथों में लाल रंग की फाइल लेकर पहुंचे थे। इस बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी दी गई।



Edited by k.s thakur...




Post a Comment

0 Comments