पाकिस्तान में ट्रेन पर आतंकियों का हमला, यात्रियों और सुरक्षा बलों को बनाया गया बंधक...
एजेंसी, क्वेटा। पाकिस्तान से इस वक्त की एक बड़ी खबर समाने आई है। यहां पर अलगाववादी आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक यात्री ट्रेन पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में ट्रेन का चाल गंभीर रुप से घायल हो गया है।
Ad..
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई।
बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी..
अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि एक उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों सहित ट्रेन से लोगों को बंधक बना लिया है।
Ad..
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों को भेजा गया है और जांच की जा रही है। जानकारी दें कि पाकिस्तान का बलूचिस्तान एक संसाधन संपन्न इलाका है। हालांकि, इस क्षेत्र में हमेशा संघर्ष की घटनाओं को देखा गया है।
बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हुए कई हमले..
आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हमेशा यहां पर मुठभेड़ देखने को मिली है। बलूचिस्तान में अलगाववादी समूहों द्वारा स्वतंत्रता या अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर लंबे समय से विद्रोह चल रहा है। हाल के कुछ सालों में नजर डालें तो बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों, बुनियादी ढांचे और नागरिकों पर बार-बार हमले हुए हैं।
नोट-इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Edited by k.s thakur...




Post a Comment