VIDEO: 'मुझे डंडों से पीटा गया, सात दिन तक खाई जेल की रोटी', अमित शाह ने असम में सुनाई कांग्रेस शासन की कहानी...
एएनआई, गोलाघाट। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह ने डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान जनसभा को संबोधित भी किया।
Ad..
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में हितेश्वर सैकिया के कार्यकाल के दौरान उनकी नजरबंदी को याद किया। अमित शाह ने उस समय का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि असम में कांग्रेस सरकार के दौरान, उनके साथ मारपीट की गई और उन्होंने राज्य में सात दिनों तक जेल का खाना खाया।
जानिए शाह ने क्या कहा?
डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए शाह ने कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि कांग्रेस ने असम में शांति नहीं रहने दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि असम में कांग्रेस सरकार ने मुझे भी पीटा है। हितेश्वर सैकिया असम के मुख्यमंत्री थे और हम पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाते थे कि 'असम की गलियां सुनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी है'। मैंने भी असम में सात दिनों तक जेल का खाना खाया था और पूरे देश से लोग असम को बचाने के लिए आए थे। आज असम विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
जानकारी दें कि हितेश्वर सैकिया 1983 से 1985 तक और फिर 1991 से 1996 तक दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे। अमित शाह ने कहा कि असम की लचित बरफुकन पुलिस अकादमी अगले 5 वर्षों में देश की शीर्ष पुलिस अकादमी बन जाएगी।
गृहमंत्री शाह ने असम के सीएम को दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आने वाले पांच वर्षों में पुलिस अकादमी पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी बन जाएगी। मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को इसका नाम लाचित बरफुकन के नाम पर रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। बहादुर योद्धा लाचित बरफुकन ने असम को मुगलों के खिलाफ विजयी होने में मदद की। लचित बरफुकन केवल असम राज्य तक ही सीमित थे, लेकिन आज लाचित बरफुकन की जीवनी 23 भाषाओं में पढ़ाई जा रही है और छात्रों को प्रेरित कर रही है।



Post a Comment