UP Budget 2025 Live: योगी सरकार ने पेश क‍िया 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का बजट, एडवांस IT सिस्टम्स से लैस होगी व‍िधानसभा...

UP Budget 2025 Live: योगी सरकार ने पेश क‍िया 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का बजट, एडवांस IT सिस्टम्स से लैस होगी व‍िधानसभा...

नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं व बच्चों का भी ध्‍यान रखा है। 
             Ad..
योगी सरकार का मेधावी छात्राओं को तोहफा...

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की।

     Ad..


यूपी के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ का बजट पेश..

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ल‍िए 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये का बजट पेश क‍िया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है।

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा क‍ि मुख्यमंत्री योगी द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

सीएम योगी के साथ व‍िधानसभा पहुंचे व‍ित्त मंत्री

उत्तर प्रदेश बजट सत्र 2025 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट से पहले की पूजा

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। राज्य के वित्त मंत्री आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बजट पेश करेंगे।

सीएम योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य का बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।

धरातल पर उतारेगी लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजना

बजट से सरकार लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की परियोजनाओं को धरातल पर उतारेगी। सभी एक्सप्रेसवे को लिंक एक्सप्रेसवे के माध्यम से एक-दूसरे से जोड़ने की योजनाओं के लिए धनराशि मिलने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे एक दूसरे से जुड़ जाएंगे तो एक से दूसरे शहर पहुंचने में ना सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि प्रदेश में आर्थिक व कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी। चार नये एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट में धनराशि की व्यवस्था किए जाने की चर्चा है।

महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के ल‍िए बजट

योगी सरकार के इस बजट महिला सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा के मद में भी अच्छा खासा बजट मिलने की उम्मीद है।

बजट में गन्ना क‍िसानों के ल‍िए भी इंतजाम

गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान का इंतजाम भी बजट में दिखेगा। इसके अलावा किसानों को खाद, बीज आसानी से मिल सके इसका इंतजाम भी दिखेगा।

बजट में सभी वर्गों का रखा जाएगा ध्‍यान

मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना के तहत वे सभी गांव शामिल किए जाएंगे जो अभी पक्के संपर्क मार्गों से अछूते हैं। सरकार बजट में समाज के सभी वर्गों को कुछ ना कुछ देती नजर आएगी। बजट के माध्यम से पर्यावरण रक्षा की योजनाओं को आगे बढ़ाएगी।





Edited by k.s thakur...




Post a Comment

أحدث أقدم