ट्रेन में प्रेग्नेंट महिला के साथ दुष्कर्म, चिल्लाई तो बदमाशों ने गेट से फेंका बाहर...
नई दिल्ली। तमिलनाडु में दों लोगों ने कथित तौर पर चार महीने की गर्भवती महिला का ट्रेन में यौन उत्पीड़न किया। महिला आंध्र प्रदेश के चित्तूर जा रही थी। शुक्रवार तड़के जब ट्रेन तिरुपत्तूर जिले के जोलारपेट्टई से गुजर रही थी तो उस दौरान आरोपियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।
Ad..
महिला बर्थ से उठकर जब वॉशरूम जा रही थी तो दोनों ने उसका पीछा किया। महिला मदद के लिए चिल्लाई और कोच में भागने लगी, आरोपियों ने महिला का पीछा किया और उसे केवी कुप्पम के पास ट्रेन से बाहर धकेल दिया।
महिला के हाथ-पैर में आया फ्रैक्चर..
ट्रेन से गिरने की वजह से महिला के हाथ और पैर में चोटें आई। वहीं, उसके सिर पर चोट लगी है। इलाज के लिए महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। वहीं, हेमराज नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।
एआईएडीएमके ने स्टालिन सरकार पर साधा निशाना..
इस घटना पर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के पलानीस्वामी ने डीएमके सरकार पर निशाना साधा है। के पलानीस्वामी ने कहा,"'यह खबर चौंकाने वाली है कि एक गर्भवती महिला के साथ दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया और फिर जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे ट्रेन से धक्का दे दिया गया।
यह शर्म की बात है कि तमिलनाडु में महिलाएं सड़क पर सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती हैं; स्कूल, कॉलेज या कार्यस्थल पर नहीं जा सकती हैं; और अब ट्रेन से यात्रा भी नहीं कर सकती हैं।"
Edited by k.s thakur...



Post a Comment