Trump Oath Ceremony: भारत से ये दो खास मेहमान भी ट्रंप के शपथ समारोह में होंगे शामिल, मिला है स्पेशल इनविटेशन...

Trump Oath Ceremony: भारत से ये दो खास मेहमान भी ट्रंप के शपथ समारोह में होंगे शामिल, मिला है स्पेशल इनविटेशन...


नई दिल्ली। Donald Trump Oath Ceremony: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनेंगे। पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में मिली जीत के बाद आज आधिकारिक रूप से ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे और सत्ता संभालेंगे। 

            Ad..


माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद वह कई अहम फैसले ले सकते हैं। जिसमें सीमा सुरक्षा पर विशेष जोर रहेगा।डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के कई देशों से विभिन्न हस्तियां जा रही हैं। भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। 

Ad..


इस शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता भी नजर आने वाले हैं। इस बीच ट्रंप के दो विशेष मेहमानों की चर्चा काफी जोरों पर है। डोनाल्ड ट्रंप के खास निमंत्रण पर ये मेहमान पहुंचे हैं। आइए उनके बारे में आपको बताते हैं।

     Ad..


कल्पेश मेहता और पंकज बंसल को मिला खास न्योता..

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कल्पेश मेहता और पंकज बंसल भी वॉशिंगटन पहुंचे है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के इन दोनों दिग्गजों को खास निमंत्रण देकर बुलाया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने एम3एम डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक पंकज बंसल और ट्रिबेका डेवलपर्स के संस्थापक कल्पेश मेहता को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया है।

कल्पेश मेहता ने ट्रंप ब्रांड को भारत में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंकज बंसल की एम3एम डेवलपर्स, देश में ट्रम्प टावर्स के विकास में एक प्रमुख सहयोगी हैं। वर्तमान में पंकज बंसल अमेरिका में ही हैं, जो M3M इंडिया के डायरेक्टर हैं। उनकी रियल एस्टेट कंपनी गुरुग्राम में ट्रंप टावर प्रोजेक्ट बनाने का काम रही है।

दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप..

ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन विक्ट्री रैली' भी निकाली। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया गया है। इसके अलावा अमेरिका के सभी पूर्व राष्ट्रपतियों को निमंत्रण दिया गया है जो जीवित हैं। इसमें जो बिडेन, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा जैसे नाम शामिल हैं।





Edited by k.s thakur...


Post a Comment

أحدث أقدم