SBI बैंक में लूट की कोशिश, हथियार लेकर अंदर घुसा शख्स; हमले में मैनेजर और कैशियर समेत तीन लोग घायल...
कानपुर। घाटमपुर के पतारा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक तमंचा और चाकू लेकर पहुंचा। युवक नशे में था। गार्ड ने उसे अंदर जाने से रोका तो उसने चाकू से हमला करके गार्ड को घायल कर दिया।
Ad..
इसके बाद मौके पर पहुंचे मैनेजर और कैशियर पर भी उसने हमला बोल गया। दाेनों भी चोट पहुंची है। धक्का मुक्की के बाद युवक भी नशे की हालत में होने की वजह से बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस मौके पर है। हमलावर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
Ad..
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।
Ad..
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق