Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले का संदिग्‍ध दुर्ग में पकड़ाया, मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची...

Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले का संदिग्‍ध दुर्ग में पकड़ाया, मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची...


रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए चाकू हमले के संदिग्ध आकाश कन्नौजिया (31) को दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध मुंबई का निवासी है, जो शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से बिलासपुर जा रहा था। दुर्ग आरपीएफ को मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर उसे जनरल डिब्बे से हिरासत में लिया गया।

             Ad..


सूचना के बाद, मुंबई पुलिस की एक टीम शनिवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर उतरी, जहां से दुर्ग पूछताछ के लिए पहुंची। दुर्ग में संदिग्ध से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस मुंबई ले जा सकती है।

Ad..


संदिग्ध के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखे हमलावर के आधार पर जांच शुरू हुई थी। मुंबई पुलिस ने घटना स्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबर और संदिग्ध के फोटो को देशभर की पुलिस को भेजा था, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

     Ad..


ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सवार था आरोपित..

आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि संदिग्ध की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई थीं। मुंबई पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह इनपुट मिला था कि संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सवार है।

दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर जब ट्रेन रुकी, तो आरपीएफ ने जनरल डिब्बे में एक युवक को पकड़ा, जिसका हुलिया संदिग्ध से मेल खाता था। फिर, वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस से पुष्टि की गई, और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध के पास ट्रेन का टिकट नहीं था और वह चांपा में किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था। अब, मुंबई पुलिस दुर्ग में संदिग्ध से पूछताछ कर सकती है और उसे जल्द ही मुंबई भेजा जा सकता है।

उसके अनुसार जिसे हमने पकड़ा है, वही युवक है। इसे अभी हम अपनी कस्टडी में रखे हैं। मुंबई पुलिस को सूचना दे दी गई है। मुंबई पुलिस के आते ही हम इसे उन्हें सौंप देंगे।

अभी तक मामले में क्या हुआ..

गुरुवार की रात 2 बजे बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के घर में एक अज्ञात शख्स घुसा था। चोरी के इरादे से घुसे हमलावर ने एक्टर पर चाकू से हमला किया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां अभिनेता की सर्जरी की गई थी। फिलहाल एक्टर खतरे से बाहर हैं।

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले के मामले में फिलहाल पूछताछ और जांच जारी है। इस मामले में 50 से अधिक लोगों से पूछताछ हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 35 टीमें लगाई हैं।

सैफ अली खान पर हुए हमले से जुड़े जरूरी अपडेट्स..


  • गुरुवार की सुबह एक चोर एक्टर के मुंबई के बांद्रा स्थित घर में घुस आया।
  • पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, एक्टर पर हेक्सा ब्लेड से हमला किया।
  • आरोपी चोरी के इरादे से एक्टर के घर पर घुसा था।
  • हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से 6 बार वार किया था। जिससे उनके शरीर पर 6 जख्म आए। 2 गहरे जख्म, 2 कम गहरे जख्म और 2 मामूली जख्म।
  • डॉक्टर ने अपने बयान में कहा कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा मिला है।
  • पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109, 311, 312, 331(4) और 331(7) के तहत FIR दर्ज की है।
  • बता दें कि पुलिस ने सैफ के छोटे बेटे की नैनी को शिकायतकर्ता बनाया है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post