जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बड़ा हादसा... सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवानों की मौत...
एजेंसी, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा इलाके में भारतीय सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इसमें दो जवानों की मौत हो गई। तीन जवान गंभीर घायल हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवान बचाव कार्य में जुट गए हैं।
Ad..
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मसरत इकबाल ने मीडियो को बताया कि हादसे में दो जवानों की मौत हो चुकी है। तीन जवानों को घायल अवस्था में लाया गया है, जिनको होश में लाने के बाद श्रीनगर के रेफर कर दिया।
Ad..
चार दिन पहले हुआ था ऐसा ही एक्सीडेंट..
31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के वाहन के साथ दुर्घटना हुई। शाम करीब छह बजे वाहन जवानों को ऑपरेशन ड्यूटी पर लेकर जा रहा था, तभी यह करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पुंछ के सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया।
Ad..
24 दिसंबर 2024 को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। सेना का वाहन ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान 300 फीट गहरी खाई में गिरने से पांच जवानों की मौत हो गई थी।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق