अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम में कांटाबांजी की बेटी चंचल को किया सम्मानित...

अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने विकसित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम में कांटाबांजी की बेटी चंचल को किया सम्मानित...


कांटाबांजी : ओडिशा के कांटाबांजी शहर के आजाद बंसल और मीनू बंसल की बेटी चंचल बंसल ने नई दिल्ली में आयोजित विकशित भारत युवा नेतृत्व कार्यक्रम में शामिल होकर कांटाबांजी का गौरव बढ़ाया है। चंचल कांटाबांजी वोकेशनल कॉलेज की छात्रा है। 

               Ad..


चंचल ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और प्रमुख लोगों से मुलाकात के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका अभिनंदन और सम्मान किया। 

     Ad..


वह विकशित भारत २०२५ के राष्ट्रीय युवा नेतृत्व संवाद की एक गर्वित प्रतिभागी है, जो पूरे भारत में ३० लाख प्रतिभागियों में से चुनी गई है, और सबसे अधिक प्रभावशाली बात यह है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए ३,००० प्रतिभागियों में से एक है, जिनमें से केवल ४५ ओडिशा से हैं, और सबसे ऊपर, वह बलांगीर जिले की एकमात्र प्रतिनिधि है। वे अपने गृहनगर लौट आए हैं। 

    Ad..


आज अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिसर में अध्यक्ष की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया अध्यक्ष दीपा जैन एवं सचिव डाली जैन द्वारा कांटाबांजी गौरव सम्मान से चंचल बंसल को सम्मानित किया गया, स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंचल के पिता आजाद बंसल, माता मीनू बंसल, दादा विजय बंसल एवं अन्य परिवार के सदस्य पर उपस्थित थे।

चंचल ने इस सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का आभार जताया और कहा कि उन्हें इस सम्मान पर गर्व है।



Edited by k.s thakur...


Post a Comment

أحدث أقدم