कांटाबांजी सहर में हर महीने होने वाला आरटीओ कैंप किसके लिए !

कांटाबांजी सहर में हर महीने होने वाला आरटीओ कैंप किसके लिए !


कांटाबांजी : बलांगीर जिला कांटाबांजी सहर में हर महीने लोगों के सुविधा के लिए आरटीओ कैंप का सुभारंभ कांटाबांजी के विधायक लक्ष्मण बाग ने किया था। विगत महीने आरटीओ कैंप नहीं होपाया था। 

                Ad..


लेकिन इस महीने आरटीओ कैंप किया गया। जिसमें करीब २५ वाहनों का फिटनेस किया गया था। लेकिन लोगों के अभियोग अनुसार एक आद आरटीओ एजेंट को छोड़ कर आम लोगों को पता भी नहीं चलता की आरटीओ कैंप कब और किस दिन होने वाला है। 

Ad..


वहीं वाहनों का फिटनेस करवाने के लिए ऑनलाइन स्लट बुक करना पड़ता है। जिसे लोग जान तक नहीं पाते और निर्धिस्ट व्यक्तियों को पहले से पता चलता है और उन्ही के माध्यम से ही ऊपरी खर्च देकर वाहनों के फिटनेस के लिए स्लट बुक करवाते हैं। 

     Ad..


लेकिन आम जनता का कहना है की आरटीओ कार्यालय के तरफ से लोगों की सुविधा के लिए आरटीओ कैंप से पहले लोगों को सूचना प्रदान करने के लिए कुछ खास सुविधा उपलब्ध करवाने से हर किसी को इस सुविधा का लाभ मिल पता ,ना की केवल किसी व्यक्ति विशेष को। 

आरटीओ कार्यालय के अधिकारी एंभियाई(mvi) गौर हरी हासदा का कहना है की हमारे ऑफिशियल वेब साइट,फेसबुक, ट्वीटर एक्स में हम जानकारी देते हैं। अगर लोग नहीं जान पाने से हम क्या कर सकते हैं। लेकिन आपके जरिए अगर लोगों को पता लगे तो अच्छी बात है। 

लेकिन बड़ा सवाल ये है की मीडिया को भी हर माह में होने वाले आरटीओ कैंप के बारे में पता नही चलता तो वह लोगों को जानकारी क्या दें। क्यों की आरटीओ कार्यालय से मीडिया को भी कोई जानकारी मुहैया नहीं करवाया जाता है। सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस विषय में कुछ ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم