अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण से की मुलाकात...

अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण से की मुलाकात...


विजयवाड़ाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण के साथ नायडू के आवास पर बैठक की। 

               Ad..


अमित शाह गन्नवरम हवाई अड्डे से यहां निकट ताडेपल्ली स्थित चंद्रबाबू नायडू के आवास पर गए, जहां उन्होंने नायडू और पवन कल्याण के साथ बैठक की। समझा जाता है कि उन्होंने राज्य के विकास के साथ-साथ राजनीतिक स्थिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। Ad..
इससे पहले अमित शाह का भाजपा सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, आईटी मंत्री नारा लोकेश, कृषि मंत्री के अत्चन्नायडू और कई अन्य भाजपा, टीडीपी और जेएसपी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

     Ad..


अमित शाह और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 19 जनवरी को यहां निकट कोंडापावुलुरू गांव में एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस में भाग लेंगे।



Edited by k.s thakur...



Post a Comment

أحدث أقدم