Farmers Protest LIVE: ढाई घंटे की तनातनी... पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 101 किसानों का जत्था वापस लौटा; कई घायल...

Farmers Protest LIVE: ढाई घंटे की तनातनी... पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, 101 किसानों का जत्था वापस लौटा; कई घायल...


चंडीगढ़। Farmers Protest: किसानों का पहला जत्था आज दोपहर दिल्ली कूच के लिए रवाना हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 101 किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे पटियाला-अंबाला की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर (Shambhu Border Protest) से पैदल दिल्ली कूच करने के लिए आगे बढ़े। 

              Ad..


किसानों को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगाई थी। जिसे तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। साथ ही मिर्च का स्प्रे भी डाला है। 

दागे 20 से अधिक आंसू के गोले

हरियाणा पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। अब तक 20 से ज्यादा गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। इस दौरान एक और आंदोलनकारी किसान घायल हो गया। इस तरह अब तक दो किसान जख्मी हो चुके हैं।

क्या हैं किसानों की मुख्य मांगें

-सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बने।
-फसलों की डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
-किसान-खेत मजदूरों का कर्ज माफ हो, पेंशन दी जाए।
-भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।
-लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
-भारत मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आए।
-किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा, सरकारी नौकरी मिले।
-विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद किया जाए।
-मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम, 700 रुपये दिहाड़ी दी जाए।

हरियाणा पुलिस ने दागे आंसू गैस के दो गोले

101 किसानों के जत्थे में कोई महिला नहीं है। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं। इसके बाद आंदोलनकारी किसान कुछ पीछे हट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शंभू बॉर्डर पर इस समय पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह भी मौजूद हैं। इसके साथ ही शंभू बॉर्डर पर पटियाला के एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं।

कंक्रीट दीवार से आगे नहीं बढ़ पा रहे किसान

101 किसानों का जत्था हरियाणा प्रशासन द्वारा किए गए बैरिकेडिंग स्थल पर पहुंचा। अतिंम बैरिकेडिंग पर किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट की दीवार बनाने के साथ-साथ जाली भी लगाई गई है। जिस कारण किसान आगे बढ़ने से असमर्थ हैं। 


ऐसे में किसान लीडरशिप और हरियाणा के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन इसका कोई परिणाम निकलने के आसार नहीं। परिणाम स्वरूप किसान यहीं बैठने को विवश हैं। इसी दरमियान एक किसान बैरिकेडिंग पर चढ़ा तो हरियाणा की तरफ से तैनात सुरक्षा बलों ने किसान की आंखों में मिर्ची वाला स्प्रे डाल दिया। जिस कारण किसान आगे नहीं बढ़ सका।





Edited by k.s thakur...



Post a Comment

أحدث أقدم