Farmers movement : शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करेगा किसान जत्था, सुरक्षा कड़ी...

Farmers movement : शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करेगा किसान जत्था, सुरक्षा कड़ी...


नॅशनल डेस्क। शंभू बॉर्डर से एक बड़ा किसान जत्था आज दिल्ली की ओर रवाना होगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों के आंदोलन को अब 297 दिन हो गए हैं और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर चुका है।

            Ad..


किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि आज यानी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे 101 किसान-मजदूरों का जत्था शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करेगा। यह जत्था किसानों के हक में सरकार से निर्णय लेने की मांग कर रहा है। किसानों के इस आंदोलन को लंबा समय हो चुका है और यह जत्था दिल्ली की ओर बढ़ने की तैयारी कर रहा है।

किसानों के इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सतर्क हो गया है। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसानों को दिल्ली में प्रवेश से रोका जा सके। पुलिस ने साफ किया है कि किसानों को दिल्ली जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

इस आंदोलन की शुरुआत किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हुई थी जिसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की मुख्य मांग थी। हालांकि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकला है। किसानों का प्रदर्शन जारी है और अब वे एक बार फिर दिल्ली कूच करने की योजना बना रहे हैं।

वहीं पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कर्फ्यू-like स्थिति बनाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित स्थिति से बचा जा सके। किसानों की तरफ से भी यह स्पष्ट किया गया है कि उनका आंदोलन शांति पूर्ण रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होती उनका संघर्ष जारी रहेगा।




Edited by k.s thakur...



Post a Comment

أحدث أقدم