शेखपुरा में दिनदहाड़े सरकारी शिक्षक का मर्डर, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; इलाके में मचा हड़कंप...
शेखपुरा। Sheikhpura News: शेखपुरा में दिनदहाड़े एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या गोली मारकर कर दी गई। यह हत्या शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के पास की गई। बाइक से जा रहे शिक्षक को अपराधियों ने रोक कर तीन गोली मारी।
Ad..
सीने और पेट में गोली लगने से शिक्षक घायल होकर वहीं गिर गए। पुलिस के सहयोग से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया।
Ad..
शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था..
शिक्षक की पहचान जिले के अरियरी थाना के हुसैनाबाद गांव निवासी पिंटू रजक के रूप में की गई। यह गुनहेसा गांव में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शिक्षक का स्कूल में आपत्तिजनक वीडियो भी पिछले साल वायरल हुआ था। जिसको लेकर विभाग के द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई भी की गई थी।
Ad..
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शिक्षक अपनी बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। तभी बसंत गांव से पहले ही अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी और घटना के बाद लोगों ने पुलिस की सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सदर अस्पताल में लाने के दौरान शिक्षक की मौत हो गई । डॉक्टर ने शिक्षक को मरा हुआ घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق