Jharkhand Chunav 2024 Voting LIVE: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया मतदान, बेटा, बहू और पत्नी भी साथ में मौजूद...
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Voting Live: वहीं, पहले चरण के मतदान में चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, रामदास सोरेन, पूर्णिमा दास, डा. अजय कुमार और मंगल कालिंदी जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।
Ad..
ताड़ेया बूथ केंद्र बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का किया बहिष्कार..
जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नोवामुंडी प्रखंड के ताड़ेया बूथ केंद्र संख्या 85 बदले जाने से नाराज मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया।मतदाता बूथ केंद्र के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि ताड़ेया उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र को नक्सल प्रभावित इलाके बताकर दुधबिला उत्क्रमित मिडिल स्कूल बूथ केंद्र कर दिया गया है। इसी को लेकर ताड़ेया व सुकरीपाडा बूथ केंद्र केंद्र के सभी 760 मतदाता पुराने बूथ केंद्र के निकट बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिये हैं।
Raghubar Das Voting: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया मतदान..
पूर्वी सिंहभूम में 9:30 बजे तक 11.25 प्रतिशत मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर भीड़ देखी गई। सुबह 9:30 बजे तक जिले में औसतन 11.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार है
- बहरागोड़ा (44): 13.77% - जिले में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत
- घाटशिला (45): 12.73%
- पोटका (46): 12.10%
- जमशेदपुर पूर्वी (48): 11.35%
- जमशेदपुर पश्चिमी (49): 9.70%
- जुगसलाई (47): 9.33% - जिले में सबसे कम मतदान प्रतिशत
Jamshedpur Paschim Voting: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की बूथ पर दो पक्ष आपस में भिड़े..
- जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के आजाद नगर के हनीफिया स्कूल मैं मतदान को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गए। जानकारी मिलते ही मांगो थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
पीएम मोदी ने झारखंड के फर्स्ट टाइम वोटरों से की खास अपील
पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस मौके पर पहली बार वोट देने जा रहे अपने सभी युवा साथियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई! याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान!
हजारीबाग में सुबह-सुबह गांव में कतार, शहर में वोटरों का इंतजार
हजारीबाग जिले के सदर विधानसभा हजारीबाग, बरही, बरकट्ठा और बड़कागांव विधानसभा के ग्रामीणों इलाकों में सुबह से मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। कई केंद्रों में मतदान के पहले ही मतदाता पहुंच गए थे। लेकिन इसके उल्ट हजारीबाग विधानसभा के बूथ संख्या 314 सुबह आठ बजे तक मात्र चार मतदाता मतदान को पहुंचे थे। यहां अभी तक मतदान कर्मी मतदाताओं का इंतजार करने दिखे।



إرسال تعليق