MP By Election Date 2024: मप्र की दो सीटों बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को नतीजे...
भोपाल। MP By Election 2024: मध्यप्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ मप्र की इन दोनों सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। विजयपुर और बुधनी में 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
Ad..
विजयपुर सीट में रामनिवास की किश्मत दांव पर..
विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हुई। अब विजयपुर में रामनिवास की किश्मत जनता के हाथ में है।
Ad..
बुधनी से शिवराज का उत्तराधिकारी का चुनाव..
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के बाद बुधनी विधानसभा सीट खाली हुई है। इसपर भी भाजपा ने नामों का पैनल तैयार किया है। बुधनी विधानसभा सीट से दावेदारों में रमाकांत भार्गव, रंजीत सिंह चौहान और शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल हैं।
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव..
चुनाव आयोग ने प्रेस कांन्फेंस में महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। झारखंड की 81 सीटों पर 2 चरणों में वोटिंग होगी।
पहला चरण वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। दोनों ही राज्यों में नतीजों के साथ अन्य उपचुनाव के नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुई शानदार वोटिंग का भी जिक्र किया।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق