Haryana Vidhan Sabha Voting: हरियाणा में हो रही बंपर वोटिंग, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में गजब का उत्साह...

Haryana Vidhan Sabha Voting: हरियाणा में हो रही बंपर वोटिंग, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में गजब का उत्साह...


Haryana Vidhan Sabha Election Polling : हरियाणा में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। हरियाणा में 2 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे है। 

Ad..



इस बार हरियाणा में मुकाबला दिलचस्प मुकाबला है। सत्ताधारी दल भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए मैदान में उतरेगी, वहीं कांग्रेस लंबे समय बाद राज्य की सत्ता में वापसी की उम्मीद में है। आप, इनेलो-बसपा और जजपा-आसपा के उम्मीदवारों की भी किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

Ad..



हरियाणा में इस बार के विधानसभा चुनाव के लिए 20,629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इस बार कांग्रेस पार्टी ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने से चूकने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से अपना उम्मीदवार बनाया है। ध्यान देने वाली बात है कि मतदान से ठीक पहले गुरुवार यानी 03 अक्टूबर को बीजेपी के बड़े नेता अशोक तंवर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। 90 सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जरूरी तैयारी पूरी कर ली थी। मतदान सुबह 7 बजे से जारी है।

          Ad..


'कांग्रेस जीत रही है', वोट डालने के बाद कुमारी सैलजा ने किया बड़ा दावा..

सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा मतदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी हाई कमान लेता है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस जीत रही है। यह लोगों की दिल की आवाज है। उन्होंने कहा कि हर शहर और गांव में जो समस्याएं है उनको सही करने की जरूरत है। विकल्प कांग्रेस ही है। 

कुमार सैलजा ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से तंग हो चुकी है, इसलिए वह कांग्रेस को ही जीत जाएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी मेरा स्वागत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वे पहले से ही बहुत कमजोर हैं।

यह लोकतंत्र का बहुत बड़ा त्योहार- दुष्यंत चौटाला..

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और उचाना कलां सीट से जेजेपी के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला अपनी पत्नी और मां के साथ सिरसा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का बहुत बड़ा त्योहार है और मैं हरियाणा के लोगों से यह अपील करता हूं कि उनका वोट हरियाणा का भविष्य तय करेगा, इसलिए आप सभी अपने घरों से बाहर आएं।











Edited by k.s thakur...






Post a Comment

أحدث أقدم