CM Nayab Singh Saini Oath LIVE: हरियाणा में बीजेपी 3.0, एक फिर नायब सरकार; अनिल विज-श्रुति चौधरी सहित इन्हें मिली मंत्रिमंडल में जगह...
Nayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।
Ad..
नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी, आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना लगभग तय है।
Ad..
'ईमानदारी से काम करेंगी', बेटी की शपथ लेने के बाद बोलीं किरण चौधरी
अपनी बेटी और बीजेपी विधायक श्रुति चौधरी के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर बीजेपी सांसद किरण चौधरी ने कहा कि आलाकमान ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह समाज कल्याण के लिए ईमानदारी से काम करेंगी और करेंगी और भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाएंगी।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق