Karnataka: जेल में बंद भाजपा विधायक पर तीसरी FIR, महिला ने MLA समेत सात लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप...

Karnataka: जेल में बंद भाजपा विधायक पर तीसरी FIR, महिला ने MLA समेत सात लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप...


पीटीआई, रामनगर। कर्नाटक में भाजपा के विधायक मुनिरत्ना और छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

                 Ad..


पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने शिकायत की कि कग्गालीपुरा पुलिस थाने के अंतर्गत एक प्राइवेट रिसार्ट में उसके साथ यह घटना हुई थी, जिसके आधार पर भाजपा नेता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला..

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें बुधवार रात को एक शिकायत मिली और उसके आधार पर हमने भाजपा विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी, आपराधिक साजिश, ताक-झांक, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान सहित विभिन्न धाराओं के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

बेंगलुरु पुलिस ने किया था गिरफ्तार..

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक के खिलाफ नई प्राथमिकी ऐसे समय में दर्ज की गई है, जब कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु पुलिस ने उत्पीड़न, धमकी और जातिवाद के आधार पर दु‌र्व्यवहार के आरोप में दर्ज दो मामलों के सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया था।









Edited by k.s thakur...







Post a Comment

أحدث أقدم