भारत के लिए अच्छी खबर! रोहिंग्या पर बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम...

भारत के लिए अच्छी खबर! रोहिंग्या पर बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम...


बांग्लादेश में आईओएम के प्रमुख अब्दुसत्तोर एसोव ने कहा कि 12 साल के अंतराल के बाद 2022 में रोहिंग्याओं का तीसरे देशों में पुनर्वास फिर से शुरू हुआ लेकिन इस साल इसमें और तेजी आई है। एसोव ने कहा कि वाशिंगटन ने हजारों रोहिंग्याओं को संयुक्त राज्य अमेरिका में फिर से बसाने की अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की है लेकिन प्रक्रिया में अभी तक तेजी नहीं आई है।

              Ad..


रॉयटर्स, ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने रविवार को दक्षिण एशिया में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के लिए तेजी से पुनर्वास का एलान किया है। मुहम्मद यूनुस ने कहा कि म्यांमार और उसकी सीमा से सटे राज्यों में लगातार बढ़ रही हिंसा से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

           Ad..


म्यांमार की सत्तारूढ़ सेना और देश के बौद्ध बहुसंख्यकों से बनी एक शक्तिशाली जातीय मिलिशिया अराकान आर्मी के बीच लड़ाई तेज होने के कारण लगभग आठ हजार रोहिंग्या मुसलमान सीमा पार कर बांग्लादेश भाग गए हैं।








Courtesy : jagran

Edited by k.s thakur...






Post a Comment

Previous Post Next Post