जयपुर में भाजपा ने 24 घंटे में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, 8 पार्षदों ने बदला पाला; कुसुम यादव को बनाया महापौर...

जयपुर में भाजपा ने 24 घंटे में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, 8 पार्षदों ने बदला पाला; कुसुम यादव को बनाया महापौर...

Rajasthan News राजस्थान सरकार ने 24 घंटे पहले कांग्रेस नेता एवं महापौर मुनेश गुर्जर को निलंबित किया था। इसके अगले दिन यानी मंगलवार को आठ पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली। कुछ ही देर में सरकार ने कुसुम यादव को जयपुर हेरिटेज नगर निगम का कार्यवाहक महापौर नियुक्त कर दिया। नगर निगम में अब भाजपा पार्षदों की संख्या 50 हो गई है।

       Ad..

जयपुर।
 राजस्थान में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। जयपुर हेरिटेज नगर निगम के आठ पार्षदों ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। इसी के साथ नगर निगम में भाजपा बहुमत के  आंकड़े के करीब पहुंच गई है।

बता दें कि मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद से महापौर का पद खाली था। मगर यह सीट ओबीसी महिला आरक्षित है। यही वजह है कि भाजपा ने कुसुम यादव पर दांव खेला और उन्हें जयपुर हेरिटेज नगर निगम का कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया।










Edited by k.s thakur...




Post a Comment

Previous Post Next Post