Chandrababu Naidu: पीएम मोदी से मिले चंद्रबाबू नायडू, आंध्र प्रदेश के लिए मांगी सहायता...
पीटीआई, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कर्ज में डूबे अपने राज्य के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की।
Ad..
सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय बजट के बाद मोदी के साथ अपनी पहली बैठक में नायडू ने आंध्र प्रदेश के लिए की गई प्रमुख घोषणाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इसमें नई राजधानी के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की फंडिंग भी शामिल है।
Ad..
सूत्रों ने बताया कि तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राजकोषीय चुनौतियों से निपटने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और राज्य की जीडीपी बढ़ाने के लिए केंद्रीय समर्थन का अनुरोध किया।
सीतारमण से मुलाकात की ..
बाद में नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और अपने राज्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उनके गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने की संभावना है। तेदेपा अपने 16 लोकसभा सदस्यों के साथ केंद्र में राजग सरकार का एक प्रमुख घटक है।
Courtesy : jagran
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق