समुद्री मार्ग से ओडिशा में बांग्लादेशी कर रहे घुसपैठ? कानून मंत्री ने आप्रवासियों को लेकर बताई सच्चाई...

समुद्री मार्ग से ओडिशा में बांग्लादेशी कर रहे घुसपैठ? कानून मंत्री ने आप्रवासियों को लेकर बताई सच्चाई...


पीटीआई, भुवनेश्वर। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि पड़ोसी देश में अशांति के बाद समुद्री मार्ग से तटीय राज्य में बांग्लादेशियों के प्रवेश की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की पहचान की जाएगी और उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा।

              Ad..


पुलिस ने बताया कि भारतीय नौसेना, तटरक्षक बल और ओडिशा मरीन पुलिस द्वारा समुद्र तट पर त्रिस्तरीय सुरक्षा बनाए रखी जा रही है। पड़ोसी देश में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर समुद्री मार्ग से बांग्लादेश से घुसपैठ की संभावना पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए हरिचंदन ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने तटरक्षक बल और ओडिशा समुद्री पुलिस दोनों को इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए समुद्र तट पर गश्त करने का निर्देश दिया है।

'अवैध घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजा जाएगा'..

सीएम ने कहा कि बांग्लादेश में हाल की घटनाओं के बाद ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने शनिवार को कहा, 'कुछ बांग्लादेशी लंबे समय से ओडिशा में रह रहे हैं। राज्य सरकार उनके वीजा और वर्क परमिट जैसे दस्तावेजों या राज्य में रहने के किसी अन्य वैध कारण का सत्यापन करेगी। सत्यापन के बाद अवैध घुसपैठियों को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।'













Courtesy : jagran
Edited by k.s thakur...







Post a Comment

أحدث أقدم