जांजगीर-चाम्पा में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, 6 बच्चे हुए घायल...
जांजगीर-चाम्पा के एक सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कई बच्चे घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कूल भवन की खराब स्थिति और गंदगी के कारण मध्यान्ह भोजन भी गंदगी में दिया जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Ad..
जांजगीर-चाम्पा: जिला मुख्यालय के समीपस्थ एक शासकीय मिडिल स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहे कई बच्चे घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पुटपुरा के सरकारी स्कूल का है।
स्कूल का भवन पुराना हो गया है, इसके बाद भी स्कूल में किसी भी तरह से कोई भी मरम्मत नहीं की गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक कक्षा छठवीं में पढ़ाई कर रहे बच्चों के सिर पर छत का प्लास्टर गिरा, उसके बाद अफरा तफरी मच गई।
स्कूल भवन के जर्जर ..
शिक्षकों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद एंबुलेंस की मदद से मामूली रूप से घायल बच्चों को भी अस्पताल ले जाया गया है। अभिभावकों ने स्कूल भवन के जर्जर हालत में होने को लेकर सवाल खड़े किए और प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने जांच की मांग करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गंदगी के बीच मध्यान्ह भोजन ..
सरकारी स्कूल में मिड डे मिल बनाने वाले रसोइयों की लापरवाही के कारण स्कूल परिसर में सांस लेना मुश्किल हो गया है। बच्चों को गंदगी और बदबू के बीच मध्यान्ह भोजन करना पड़ता है। इससे संक्रमित होने का डर बना हुआ है। मध्यान्ह भोजन बनाने के बाद बचा हुआ खाना स्कूल परिसर में ही फेंक दिया जाता है।
Courtesy : naidunia
Edited by k.s thakur...



إرسال تعليق