Maharashtra Building Collapse: नवी मुंबई में ढही तीन मंजिला इमारत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका...
एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढह गई। नवी मुंबई के शाहबाज गांव में बनी ग्राउंड प्लस स्थित तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई।
Ad..
इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि इमारत में 24 परिवार रह रहे थे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने की कोशिश जारी है।
दो लोगों को बचाया गया: नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त..
नवी मुंबई नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया, "इमारत सुबह 5 बजे के आसपास ढह गई। यह एक G+3 इमारत है। दो लोगों को बचा लिया गया है और दो के फंसे होने की संभावना है। NDRF की टीम यहाँ है, बचाव अभियान जारी है।"
दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका: दमकल विभाग अधिकारी..
नवी मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर पुरुषोत्तम जाधव ने कहा, "हमें सुबह 4.50 बजे एक इमारत गिरने की सूचना मिली। 2 लोगों को बचा लिया गया है। जिन दो लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है उनका नाम सैफ अली और रुसवा खातून है। दो लोगों के फंसे होने की संभावना है और उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"
Courtesy : jagran
Edited by k.s thakur...



إرسال تعليق