मुंबई में भारी बारिश के चलते इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द, एयरलाइंस कर रही पैसैंजर्स को अलर्ट...

मुंबई में भारी बारिश के चलते इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट की उड़ानें रद्द, एयरलाइंस कर रही पैसैंजर्स को अलर्ट...


नई दिल्ली। मुंबई में हुई बारिश से बुरा हाल है, इससे आम जन-जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। मुंबई में लगातार भारी बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन गंभीर रूप से बाधित हो रहा है। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसके चलते कई एयरलाइन्स ने यात्रियों को अलर्ट किया है।

               Ad..


बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने भी कहा है कि मुंबई में खराब मौसम के कारण, सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें। मुंबई के कई इलाकों में जगह-जगह जल भराव और जल जमाव की समस्या बन गई है। बीएमसी के अनुसार, एयरपोर्ट से सटे कुर्ला में मीठी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 3.5 मीटर से एक मीटर नीचे है।

इंडिगो ने भी किया सतर्क..

बजट एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि मुंबई में लगातार और भारी बारिश के कारण उड़ानों में समय-समय पर देरी हो रही है। हालांकि हम आपको वास्तविक समय पर अपडेट देने का प्रयास करते हैं। इंडिगो ने कहा, हम सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि मौसम में सुधार होने के बाद ये देरी काफी कम हो जाएगी। उन्होंने ये भी कहा, हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।

एयरइंडिया ने दी ये सलाह..

एयर इंडिया ने भी अपने यात्रियों को संभावित व्यवधानों के बारे में सचेत किया। उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण मुंबई से आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। मेहमानों को सलाह दी जाती है कि वे हवाईअड्डे के लिए जल्दी निकलें, क्योंकि धीमी गति से यातायात और जलभराव के कारण आवाजाही में देरी हो सकती है।










Courtesy : jagran
Edited by k.s thakur...







Post a Comment

أحدث أقدم