Assam: ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री, 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान....

Assam: ब्रह्मपुत्र पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगे प्रधानमंत्री, 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान....

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाले सुआलकुची-पलासबारी पुल की आधारशिला रखेंगे। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसका एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ब्रह्मपुत्र पर सुआलकुची-पलासबारी पुल की नींव रखेंगे।

ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला पुल असम में सुआलकुची को पलासबारी से जोड़ेगा। इस पर लगभग 4000 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है। 

अक्टूबर में केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने पलासबारी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी। यह पुल असम के नलबाड़ी, बारपेटा और बक्सा जिलों से गुवाहाटी की यात्रा के समय को कम कर देगा। असम में प्रस्तावित सुआलकुची-पलासबारी पुल की कुल लंबाई 4.08 किलोमीटर होगी।








(Courtesy : amar ujala)

Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم