Controversial Religious Remark Row: नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 25 जून को रिकार्ड होगा बयान..

Controversial Religious Remark Row: नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, 25 जून को रिकार्ड होगा बयान..

मुंबई पुलिस ने नूपुर शर्मा को पैगंबर मुहम्मद पर विवादित बयान देने के मामले में समन भेजा है। इस समन में नूपुर को 25 जून को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। बता दें भाजपा ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

मुंबई, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने 25 जून को पाइधोनी पुलिस थाने में पेश होने के लिए तलब किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस का समन नूपुर के बयान की जांच और रिकार्डिंग के संबंध में है। पुलिस ने इससे पहले रजा अकादमी की शिकायत पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। बता दें, निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिससे वैश्विक आक्रोश फैल गया है।

मुस्लिम देशों ने बयान की निंदा

पिछले कुछ दिनों में मलेशिया, कुवैत, कतर और ईरान जैसे कई मुस्लिम देशों ने भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा की गई हालिया टिप्पणियों की निंदा की है। नूपुर शर्मा ने जहां एक टीवी डिबेट के दौरान टिप्पणी की, वहीं एक अन्य नेता नवीन जिंदल ने ट्विटर पर एक विवादास्पद टिप्पणी पोस्ट की थी। भाजपा ने इस टिप्पणी को लेकर प्रवक्ता नुपुर शर्मा और मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल को निष्कासित कर दिया था। पार्टी ने एक बयान जारी कर किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अनादर के लिए अपनी असहिष्णुता पर जोर दिया।

जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन

बता दें, नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान का मुस्लिम समुदायों में रोष थम नहीं रहा है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देशभर में कई जगहों पर प्रदर्शन शुरू हो गए। कई जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घायल हुए।

नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज..

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के चलते भाजपा के पूर्व नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल सहित 9 लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आइएफएसओ टीम ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि घृणित संदेश में समूहों को उकसाने और हानिकारक माहौल बनाने की कोशिश की गई है।

इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पुलिस के मुताबिक प्राथमिकी में नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है उसने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुरक्षा इसलिए मुहैया कराई है क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही थी।



(Courtesy : jagran)

Edited by k.s thakur..

Post a Comment

أحدث أقدم