Chhattisgarh News: पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने मां की हत्या कर की आत्महत्या, हमले में बहन व छोटा भाई गंभीर..

Chhattisgarh News: पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे ने मां की हत्या कर की आत्महत्या, हमले में बहन व छोटा भाई गंभीर..

बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत तोकापाल आरापुर में शनिवार की रात करीब दो बजे पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय मन्नूराम कच्छ के बेटे सुरेंद्र कच्छ ने मां राधिका बहन सरिता और छोटे भाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

तोकापाल आरापुर में शनिवार की रात करीब दो बजे पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय मन्नूराम कच्छ के बेटे सुरेंद्र कच्छ ने मां राधिका, बहन सरिता और छोटे भाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे मां की मौत हो गई, वहीं बहन व भाई गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद सुरेंद्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घायल बहन-भाई को मेकाज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पूरे परिवार को उतारना चाहता था मौत के घाट

यह वारदात कांग्रेस के पूर्व विधायक मन्नूराम कच्छ के बड़े भाई सुखराम कच्छ के तोकापाल स्थित आवास पर हुई। जहां शनिवार रात सुरेंद्र कच्छ नाम के युवक ने धारदार हथियार से अपनी मां राधिका और भाई कृष्णा कच्छ के साथ बहन सरिता कच्छ पर हमला कर कर दिया। वह चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन वो मारने से नहीं रुका। इतना ही नहीं भाई और बहन को एक कमरे में पहले बंद किया। इसके बाद मां पर टूट पड़ा। मां पर इतने वार किए कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसी

आसपास के लोगों ने जब परिवार के लोगों की आवाजें सुनीं तो वह दौड़कर आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मां दम तोड़ चुकी थी, वहीं आरोपी की भी जहर खाने से मौत हो चुकी थी। वहीं भाई और बहन की सांसे चल रही थीं। पड़सियों ने सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि परिवार में दो पेट्रोल पंप है, जो घाटे में चल रहे हैं। इसे लेकर सुरेंद्र परेशान चल रहा था। परिवार के लोग इसके लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। शनिवार की रात भी किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। मौके पर सुरेंद्र का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने हमले की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि मन्नूराम कच्छ अविभाजित मध्य प्रदेश के समय 1993 में कांग्रेस से विधायक चुने गए थे।



(Courtesy : jagran)

Edited by k.s thakur..

Post a Comment

أحدث أقدم