Amarnath Yatra 2022 : अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न, पूरे आकार में बाबा बर्फानी विराजमान..

Amarnath Yatra 2022 : अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न, पूरे आकार में बाबा बर्फानी विराजमान..

Amarnath Yatra 2022 यात्रा के दोनों मार्ग पहलगाम व बालटाल में इस बार श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने की संभावना को मद्देनजर रखकर ही प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी जुटे हुए हैं।
              Advt..



जम्मू, राज्य ब्यूरो : ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा (अनंतनाग) में वैदिक मंत्रोच्चारण और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच प्रथम पूजा की गई। गुफा में हिमलिंग स्वरूप बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान नजर आ रहे हैं। प्रथम पूजा यात्रा की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है। श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है, जो 11 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी।

                Advt..



श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की तरफ से पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की गई, जिसमें बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतिश्वर कुमार के अलावा बोर्ड व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने भोलेनाथ से यात्रा के सफल व सुरक्षित होने की प्रार्थना की।

आपको बता दें कि कोरोना से उपजे हालात के कारण दो साल 2020 और 2021 को यात्रा नहीं हो पाई थी। साल 2019 में भी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय यात्रा की अवधि एहतियात के तौर पर कम की गई थी। दो साल बाद होने जा रही अमरनाथ यात्रा में इस बार करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

         Advt..



अमरनाथ यात्रा के लिए इस समय प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा के दोनों मार्ग पहलगाम व बालटाल में इस बार श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में आने की संभावना को मद्देनजर रखकर ही प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ सुरक्षा बल भी जुटे हुए हैं। इस समय एडवांस पंजीकरण भी जारी है। श्रद्धालुओं को ठहराने के लिए भी पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं।

प्रथम पूजा में कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पांडुरंग पोले, बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल सिंह, अनूप कुमार सोनी, अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर पीयूष सिंगला, विश्व हिंदू परिषद के उत्तर भारत संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, विश्व हिंदू परिषद जम्मू कश्मीर के कार्यवाहक प्रधान राजेश गुप्ता, बाबा यात्री न्यास के प्रधान पवन कोहली, उप प्रधान शक्ति दत्त शर्मा, महासचिव सुदर्शन खजूरिया भी शामिल हुए।

श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के लिए वर्चुअल पूजा, वर्चुअल हवन और आनलाइन प्रसाद बुङ्क्षकग के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह सुविधा बोर्ड की वेबसाइट श्री अमरनाथ जी श्राइन. काम पर उपलब्ध है। इसके अलावा श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा के दौरान पवित्र गुफा में सुबह छह बजे से साढ़े छह बजे तक और शाम को पांच से साढ़े पांच बजे तक होने वाली आरती का सीधा प्रसारण भी इसी वेबसाइट के लिंक या श्राइन बोर्ड की एप्लीकेशन पर होगा, जिसे ङ्क्षलक से डाउनलोड किया जा सकेगा। 



(Courtesy : jagran)

Edited by k.s thakur..

Post a Comment

أحدث أقدم