Russia Ukraine War: रूस पर भड़के बाइडन, बोले- पुतिन ने बड़ी गलती की, यूक्रेन के साथ खड़ा है अमेरिका..
Russia Ukraine War अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। स्टेट आफ यूनियन को संबोधित करते हुए बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। पुतिन को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार सुबह स्टेट आफ यूनियन को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बाइडन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर भड़के। बाइडन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं।
पुतिन को कीमत चुकानी पड़ेगी..
बाइडन ने पुतिन को चेतावनी भी दी। उन्होंने आगे कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडन ने कहा, 'जब तक तानाशाह अपने हमले की कीमत नहीं चुकाता तब तक वो और अराजकता पैदा करता है।'
रूस की सभी फ्लाइट्स पर लगाई रोक..
यूक्रेन के लिए मदद का एलान
जो बाइडन ने यूक्रेन के लिए बड़ी आर्थिक मदद का एलान भी किया। बाइडन ने कहा कि अमेरिका, यूक्रेन को एक बिलियन डालर की मदद देगा। बाइडन ने कहा कि हम नाटो देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
(Courtesy : jagran)
Edited by k.s thakur..

إرسال تعليق