//BREAKING//
Loading...

Ideas

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल; हादसे का भयावह CCTV वीडियो आया सामने...

नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल; हादसे का भयावह CCTV वीडियो आया सामने...


नेपाल: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर फेरिचे हेलीपैड पर उतरने के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। 

           Ad..


इस दुर्घटना में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल का न्यूजीलैंड नागरिक घायल हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों हेलीकॉप्टरों को लैंडिंग के दौरान खतरनाक तरीके से एक-दूसरे के करीब आते और टकराते हुए देखा जा सकता है।

Ad..


जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 8:15 बजे स्थानीय समय पर हुई। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर द्वारा संचालित दोनों हेलीकॉप्टर खुम्बू पासांग ल्हामू क्षेत्र के फेरिचे हेलीपैड पर उतरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिससे दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

      Ad..


हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिक की पहचान 47 वर्षीय वसंत कुमार बलारा मदु के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान 53 वर्षीय शैलेश किशन पटेल के रूप में की गई है, जो भारतीय मूल के न्यूजीलैंड नागरिक हैं।

घटना के बाद घायल व्यक्ति को दूसरे हेलीकॉप्टर की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतक का शव हेलीकॉप्टर से लुक्ला ले जाया गया। सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नबीनराज बुधाथोकी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने भी टक्कर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि नेपाल में पर्यटकों और पर्वतारोहियों को लाने-ले जाने, जरूरी सामान पहुंचाने और आपातकालीन बचाव अभियानों के लिए हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इस हादसे ने नेपाल की हवाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments