कबाब सेंटर में घुसी तेज रफ्तार SUV, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे; CCTV फुटेज वायरल...
बेंगलुरु। शहर में तेज रफ्तार SUV का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित SUV सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद सीधे एक कबाब सेंटर में जा घुसी। इस हादसे में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल तीन लोगों पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना 28 अक्टूबर की है, जिसका CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Ad..
जानकारी के अनुसार, SUV तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराई। इसके बाद SUV सीधे कबाब की दुकान के अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान में अफरा-तफरी मच गई और खाना पकाने के लिए रखा गर्म तेल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया।
Ad..
हादसे में बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Ad..
घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की गंभीरता स्पष्ट हुई है। फुटेज में SUV को पहले मोटरसाइकिलों से टकराते और फिर दुकान में घुसते हुए देखा जा सकता है।
फिलहाल बन्नेरघट्टा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Edited by k.s thakur...





0 Comments