//BREAKING//
Loading...

Ideas

राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक जसवंत यादव का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस...

राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक जसवंत यादव का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस...

जयपुर: राजस्थान की राजनीति से दुखद खबर सामने आई है। बहरोड़ से भाजपा विधायक और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का रविवार सुबह जयपुर में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। 
        Ad..
वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।उनके बेटे मोहित यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से पिता के निधन की जानकारी दी।
Ad..
उन्होंने बताया कि डॉ. जसवंत यादव ने रविवार सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली। मोहित यादव ने अपने संदेश में उन्हें महान व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका स्नेह, सादगी और समाज के प्रति समर्पण हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
     Ad..
डॉ. जसवंत यादव राजस्थान की राजनीति के अनुभवी नेताओं में शामिल थे। वह चार बार विधायक रहे और अलवर से लोकसभा सांसद के रूप में भी प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ष 1998 में मुंडावर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 1999 में वह अलवर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए।
Ad..


वर्ष 2016 से 2018 तक उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई। वर्तमान में वह बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

Ad..


उनके निधन के बाद राजस्थान विधानसभा में सदस्यों की संख्या घटकर 199 रह गई है। बहरोड़ विधानसभा सीट रिक्त होने के कारण अगले छह महीने के भीतर यहां उपचुनाव होने की संभावना है।

Ad..


परिवार के अनुसार, रविवार शाम चार बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए अलवर स्थित जसवंत नगर आवास पर रखा जाएगा। वहीं, सोमवार दोपहर तीन बजे खैरथल-तिजारा जिले के उनके पैतृक गांव सिलपटा में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Ad..



डॉ. जसवंत यादव के निधन पर भाजपा नेताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments