डिलीवरी एजेंट के भेष में बुजुर्ग महिला से लूट, CCTV में कैद हुई वारदात...


मुंबई। मुंबई के कांदिवली वेस्ट इलाके में एक हाउसिंग सोसाइटी के अंदर बुजुर्ग महिला के साथ लूट की घटना सामने आई है। मंगलवार रात डिलीवरी एजेंट के भेष में पहुंचे एक अज्ञात बदमाश ने महिला को बातचीत में उलझाकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

         Ad..


जानकारी के अनुसार, घटना 3 नवंबर की रात करीब 9 बजकर 23 मिनट की है। महिला अपने घर लौटने के बाद फ्लैट का दरवाजा खोल रही थीं। इसी दौरान आरोपी उनके पास पहुंचा और पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने लगा। शुरुआत में महिला को लगा कि वह सामान्य जानकारी लेने आया है।

Ad..


इसी बीच आरोपी ने अचानक महिला पर झपट्टा मारा और उनके गले से सोने की चेन छीनकर तेजी से वहां से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

     Ad..


सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को महिला के पास आते और बातचीत करने के बाद वारदात को अंजाम देते हुए देखा जा सकता है। महिला की शिकायत के आधार पर कांदिवली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। दिनदहाड़े और रिहायशी सोसाइटी के भीतर इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



Edited by k.s thakur...