//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news: दीपावली पर भी राशन के लिए भटक रहे हितग्राही, कहीं शक्कर गायब तो कहीं खराब चावल से परेशानी...

CG news: दीपावली पर भी राशन के लिए भटक रहे हितग्राही, कहीं शक्कर गायब तो कहीं खराब चावल से परेशानी...


रायपुर। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर भी राजधानी की राशन दुकानों में हितग्राहियों को राहत नहीं मिल पा रही है। कहीं शक्कर का स्टॉक खत्म है तो कहीं ई-पास मशीन और सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है। 

           Ad..


वहीं, कुछ दुकानों में मिलने वाले चावल की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी है। त्योहार के समय जरूरी खाद्य सामग्री के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Ad..


राशन दुकानों में ई-पास मशीन द्वारा फिंगरप्रिंट नहीं लेने की समस्या आम हो गई है। हितग्राहियों को बार-बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। सर्वर की धीमी गति के कारण वितरण प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। इससे दुकानों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है।

     Ad..


टिकरापारा में मशीन की समस्या, शक्कर भी...

टिकरापारा स्थित राशन दुकान में ई-पास मशीन ठीक से काम नहीं करने के कारण हितग्राहियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मशीन फिंगरप्रिंट एक बार में स्वीकार नहीं कर रही है, जिससे लोगों को बार-बार अंगूठा लगाना पड़ रहा है। सर्वर की समस्या के चलते राशन वितरण की रफ्तार धीमी है। वहीं, दुकान में शक्कर उपलब्ध नहीं होने से हितग्राहियों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

Ad..



छत्तीसगढ़ नगर में शक्कर का स्टॉक खत्म...

छत्तीसगढ़ नगर की राशन दुकान में शक्कर का स्टॉक नहीं होने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई है। दीपावली के अवसर पर लोग चावल और अन्य खाद्य सामग्री के साथ शक्कर मिलने की उम्मीद लेकर दुकान पहुंच रहे हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने के कारण उन्हें निराशा हाथ लग रही है। लोगों का कहना है कि त्योहार के समय भी जरूरी खाद्य सामग्री के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।

Ad..


रावण मैदान के पास खराब चावल मिलने की शिकायत

छत्तीसगढ़ नगर में रावण मैदान के पास स्थित राशन दुकान में चावल की गुणवत्ता को लेकर हितग्राहियों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि दुकान से मिलने वाला चावल खाने योग्य नहीं है। चावल टूटे हुए हैं और उसमें कीड़े भी पाए जा रहे हैं। ऐसे में परिवार के लिए मिलने वाले राशन की गुणवत्ता को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Ad..



त्योहार के समय राशन दुकानों में इस तरह की अव्यवस्थाओं से हितग्राही परेशान हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से ई-पास मशीन और सर्वर की समस्या दूर करने, दुकानों में शक्कर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा चावल की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

Ad..





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments