//BREAKING//
Loading...

Ideas

कश्मीर में आतंकी भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश करने की कोशिश, छह स्थानों पर CIK की छापेमारी...

कश्मीर में आतंकी भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश करने की कोशिश, छह स्थानों पर CIK की छापेमारी...


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने शुक्रवार को आतंकी भर्ती मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कश्मीर घाटी में छह स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर आकर्षित करने और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों में भर्ती करने से जुड़े मामले की जांच के तहत की गई।

           Ad..


अधिकारियों के अनुसार, CIK की अलग-अलग टीमों ने पुलवामा जिले के एक गांव के अलावा बडगाम, श्रीनगर, बिजबेहरा और अनंतनाग जिले के मट्टन समेत विभिन्न इलाकों में संदिग्धों के आवासों की तलाशी ली। यह अभियान स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाया गया।

Ad..


अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस स्टेशन CIK श्रीनगर में एफआईआर संख्या 07/2023 के तहत मामला दर्ज है। जांच में एक कथित आतंकी भर्ती नेटवर्क का पता चला है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कश्मीरी युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित कर प्रतिबंधित आतंकी संगठनों में शामिल करने का प्रयास कर रहा था।

     Ad..


जांच एजेंसियों को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान में बैठे कुछ लोग कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के हैंडलर्स के संपर्क में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से कश्मीरी युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे थे। इन युवाओं को देश की स्वतंत्रता और अखंडता के खिलाफ भड़काने की साजिश रची जा रही थी।

फिलहाल छापेमारी के दौरान किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच जारी है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments